ग्रांड फिनाले के प्रथम चरण में ली गयी लिखित परीक्षा

खगड़िया : स्थानीय कोसी महाविद्यालय के प्रांगण में रविवार को ग्रांड फिनाले का प्रथम चरण संपन्न हुआ. ग्रांड फिनाले के प्रथम चरण में लिखित परीक्षा ली गयी. जिसमें भाग लेने के लिए जिला सहित पड़ोस के जिले से 450 छात्र व 175 छात्राओं ने पंजीकृत किया था. जिसमें से 420 छात्र व 167 छात्राओं ने […]

खगड़िया : स्थानीय कोसी महाविद्यालय के प्रांगण में रविवार को ग्रांड फिनाले का प्रथम चरण संपन्न हुआ. ग्रांड फिनाले के प्रथम चरण में लिखित परीक्षा ली गयी. जिसमें भाग लेने के लिए जिला सहित पड़ोस के जिले से 450 छात्र व 175 छात्राओं ने पंजीकृत किया था. जिसमें से 420 छात्र व 167 छात्राओं ने लिखित परीक्षा में भाग लिया. परीक्षा में छात्र व छात्राओं के लिए अलग अलग जगह निर्धारित किया गया था.

मैक के निदेशक सुधीर कुमार ने बताया कि ग्रांड फिनाले के प्रथम चरण का परिणाम 14 अगस्त को कोसी महाविद्यालय के सभा कक्ष में घोषित किया जायेगा. जिसमें से टॉप 10 प्रतिभागी अंतिम चरण मौखिक क्विज में भाग लेंगे. छात्राओं का विक्षण कार्य ज्योतिमाला कुमारी, आदर्श लक्ष्मी एवं संध्या कुमारी ने संपन्न किया.

वहीं प्रोफेसर हरि शंकर राय, गोपाल पांडेय, एनके रंजन, कुंदन कुमार सिंह, विकास कुमार, अमरजीत राठौर, सुनील शर्मा, श्याम, मुकेश कुमार व्यास, सिद्धार्थ पटेल, विजय, विक्रांत कुमार विद्यार्थी, भोला, राजीव कुमार, प्रमोद कुमार, रंजन कुमार, जीवेश, अभिजीत, सुमित कुमार तथा रवि कुमार ने छात्रों का विक्षण कार्य किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >