खगड़िया : पांच सौ से अधिक मतदान केंद्रों के फोटो सहित व उपलब्ध सभी सुविधाओं के ब्योरे को भारत निर्वाचन आयोग के वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है. जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि जिले में मतदान केंद्रों की संख्या नौ सौ है. जिसके विरुद्ध 578 मतदान केंद्रों के नक्शे,
फोटो सहित वहां उपलब्ध सभी सुविधाओं को आयोग के वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है. खगड़िया विधान सभा क्षेत्र के 158, अलौली के 102, बेलदौर के 107 तथा परबत्ता विधान सभा के 211 मतदान केंद्रों के फोटो सहित सभी ब्योरे बेवसाइट पर अपलोड किये गये है. इन मतदान केंद्रों की तस्वीर अब कोई भी व्यक्ति कहीं से भी अपने मोबाइल व कंप्यूटर पर देख सकते है. उन्होंने बताया कि अगले एक दो दिन में शेष बचे मतदान केंद्रों के ब्योरे भी वेबसाइट पर अपलोड कर दिये जायेंगे.
