बिजली जलते ही ताली बजाकर किया खुशी का इजहार

35 दिनों बाद अलौली में जली बिजली, उपभोक्ता में खुशी अलौली : 35 दिनों बाद बिजली की आपूर्ति शुरू हो गयी है. जिससे उपभोक्ताओं में खुशी व्याप्त है. हालांकि लो वोल्टेज के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी हो रहा है. बल्ब जलने के साथ ही उपभोक्ता ताली बजाकर खुशी का इजहार किया. इस क्षेत्र में नौ […]

35 दिनों बाद अलौली में जली बिजली, उपभोक्ता में खुशी

अलौली : 35 दिनों बाद बिजली की आपूर्ति शुरू हो गयी है. जिससे उपभोक्ताओं में खुशी व्याप्त है. हालांकि लो वोल्टेज के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी हो रहा है. बल्ब जलने के साथ ही उपभोक्ता ताली बजाकर खुशी का इजहार किया. इस क्षेत्र में नौ जून से ही बिजली सेवा ठप हो गयी थी. इसके लिए उपभोक्ताओं को काफी संघर्ष भी करना पड़ा.
कई दिनों तक क्षेत्र की सभी बाजार बंद रहे. मुख्य मार्ग पूरी तरह से जाम रही. विभाग के जेई को उपभोक्ताओं ने प्रखंड मुख्यालय चौक पर बंधक बना कर दो घंटे तक धूप में रखा गया. बीडीओ एवं जेई के संयुक्त आश्वासन देर रात बिजली आपूर्ति होगी तब जेई को जाने दिया गया. आश्वासन के अनुरूप बिजली तो आ गयी. बिजली लगातार कैसे सही वोल्ट में उपलब्ध हो पायेगी कहा नहीं जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >