शव की तलाश में भटकती रही एसडीआरएफ टीम

मंगलवार को बीच नदी में डूब गयी थी गिट्टी लदी नाव हादसे के बाद से हो रही है शव की तालाश बेलदौर : डुमरी पुल समीप कोसी नदी में नौका दुर्घटना में लापता हुए युवक के शव बरामदगी को लेकर बुधवार को देर शाम तक एसडीआरएफ की टीम भटकती रही, लेकिन शव नहीं मिल पाया. […]

मंगलवार को बीच नदी में डूब गयी थी गिट्टी लदी नाव

हादसे के बाद से हो रही है शव की तालाश
बेलदौर : डुमरी पुल समीप कोसी नदी में नौका दुर्घटना में लापता हुए युवक के शव बरामदगी को लेकर बुधवार को देर शाम तक एसडीआरएफ की टीम भटकती रही, लेकिन शव नहीं मिल पाया. जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार को गिट्टी लदी नाव बीच नदी में डूब गयी. नाव का संतुलन बिगड़ता देख इस पर सवार सात मजदूर तो तैरकर अपनी जान बचाने में सफल हो गया, लेकिन डुमरी के छट्ठू चौधरी का 30 वर्षीय पुत्र राजाराम उर्फ राजू चौधरी नदी में डूब गया.
इसकी जानकारी पीड़ित मजदूरों को तब लगा जब दुर्घटनाग्रस्त नाव पर सवार सभी मजदूर तैरकर किनारे पहुंच उसकी खोजबीन की स्थानीय तैराकों ने घटना के बाद युवक की खोजबीन में उसराहा से लेकर पचाठ के मुनी टोला तक नदी में तलाश किया, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा.
मामले से अवगत होकर सीओ विकाश कुमार ने वरीय अधिकारी से एसडीआरएफ टीम की मांग की थी, घटना के दूसरे दिन पहुंची एसडीआरएफ की टीम दो बोट के सहारे नदी के अलग-अलग दिशाओं में जाकर शव खोजने में जुट गये. टीम उसराहा से लेकर पचाठ से काफी आगे जाकर शव की तलाश करते रहे, लेकिन देर शाम तक कोई सफलता नहीं मिली. वही एसडीआरएफ टीम को सहयोग करने पहुंचे सीओ व थानाध्यक्ष शशि कुमार उसराहा घाट जाकर नाव संचालकों को ओवरलोड बंद करने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >