जिलाध्यक्ष मो माशुम ने उपस्थित लोजपा कार्यकर्ताओं को गांव की ओर चलने का आह्वान किया .
खगड़िया : लोक जनशक्ति पार्टी का कमेटी बूथ स्तर पर बनाई जायेगी. उक्त बातें रविवार को विधाधार स्थित पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष मो माशुम ने कही. उन्होंने उपस्थित लोजपा कार्यकर्ताओं को गांव की ओर चलने का आह्वान किया. उन्होंने कहा की लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान व प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस के नेतृत्व […]
खगड़िया : लोक जनशक्ति पार्टी का कमेटी बूथ स्तर पर बनाई जायेगी. उक्त बातें रविवार को विधाधार स्थित पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष मो माशुम ने कही. उन्होंने उपस्थित लोजपा कार्यकर्ताओं को गांव की ओर चलने का आह्वान किया. उन्होंने कहा की लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान व प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस के नेतृत्व में पार्टी को मजबूत किया जायेगा. ताकि आने वाले समय में पार्टी बेहतर प्रदर्शन कर सके.
बैठक के दौरान जिला परिषद क्षेत्र संख्या 10 के नव निर्वाचित सदस्य प्रवीण कुमार ने लोजपा का सदस्तया ग्रहण किया. जिला प्रवक्ता रतन पासवान ने कहा कि प्रवीण के सदस्यता ग्रहण करने से पार्टी को बल मिलेगा.
इस मौके पर महासचिव अरविंद स्वर्णकार ,पूर्व विधायक सुनीता शर्मा, नन्दकिशोर केसरी , प्रकाश यादव, विष्णु देव मंडल, लोजपा के पूर्व प्रत्याशी मिथलेश निषाद, टुनटुन पासवान, पवन पासवान, कृष्ण कुमार हिटलर, मणिकांत महतो, रोहित चौरसिया नवल कुमार, मिन्टू पासवान, रंजन सिंह, जयनारायण सिंह, रणवीर सहनी आदि उपस्थित थे.