खगड़िया में होगा थोक मछली बाजार का निर्माण

खगड़िया : मछली उत्पादन में अग्रणी स्थान रखने वाले खगड़िया जिला में थोक मछली बाजार का निर्माण कराया जायेगा. राज्य स्तर से वैसे कई जिलों में मछली मार्केट के निर्माण की स्वीकृति दी गयी है. जहां भारी मात्रा में मछली का तो उत्पादन होता है, लेकिन वहां संगठित मछली बाजार नहीं है. खगड़िया के साथ-साथ […]

खगड़िया : मछली उत्पादन में अग्रणी स्थान रखने वाले खगड़िया जिला में थोक मछली बाजार का निर्माण कराया जायेगा. राज्य स्तर से वैसे कई जिलों में मछली मार्केट के निर्माण की स्वीकृति दी गयी है. जहां भारी मात्रा में मछली का तो उत्पादन होता है, लेकिन वहां संगठित मछली बाजार नहीं है. खगड़िया के साथ-साथ पूर्वी चम्पारण, पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, छपरा,

नालंदा तथा गया जिले में थोक मछली बाजार के निर्माण की मंजूरी पशु एवं मत्स्य विभाग के द्वारा दी गयी है. जानकारी के अनुसार प्रत्येक जिले में ढाई-ढाई करोड़ की लागत से संगठित मछली बाजार का निर्माण कराया जायेगा. इसमें खर्च होने वाली 40 प्रतिशत राशि राष्ट्रीय मत्स्यिकी विभाग बोर्ड (एनएफडीबी) देगी. जबकि शेष 60 प्रतिशत राशि राज्य सरकार देगी.

जमीन खोजने का निर्देश : मछली बाजार के निर्माण के लिए राज्य स्तर से उपयुक्त जमीन की खोज कर इसका प्रस्ताव मांगा गया है. इधर , एडीएम ने इसके निर्माण के लिए सदर सीओ को पत्र लिखकर जमीन की खोज करने का निर्देश दिया है. एडीएम ने जिला मत्स्य पदाधिकारी से संपर्क स्थापित कर मछली बाजार के निर्माण के लिए जमीन की खोज कर इसका प्रस्ताव जिला स्तर पर भेजने का निर्देश दिया है.
बाजार समिति में हो सकता है निर्माण : सूत्रों के अनुसार बाजार समिति के एक हिस्से में मछली बाजार का निर्माण कराया जा सकता है. क्योंकि आमतौर पर ऐसे मार्केट का निर्माण गैर आवासीय क्षेत्र में ही होता है. ताकि मछली की बदबू से लोगों को परेशानी न हो. चूंकी बाजार समिति शहर से नजदीक भी है और घनी आबादी भी यहां नहीं है.
इस हिसाब से मत्स्य विभाग के द्वारा इस जगह को उपयुक्त माना गया है. वर्तमान समय में शहर के बीचोंबीच माल गोदाम रोड सहित कुछ अन्य जगहों पर छोटे मोटे मछली बाजार है जहां न तो मछली को जिंदा रखने के लिए पानी की व्यवस्था है और न ही पानी की निकासी व छाव की ही व्यवस्था है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >