खगड़िया/गोगरी : ईद जिले में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया़ ईद को लेकर सुबह से ही लोगों उत्साह था. नये परिधान पहन कर पास के ईदगाह में ईद की नमाज अदा करने पहंचे़ जिले के खगड़िया, जहांगीरा, माड़र रसौंक, गोगरी, मुश्कीपुर, रामपुर, मड़ैया, परबत्ता, जमालपुर आदि स्थानों के ईदगाह में सुबह से नमाजियों की भीड़ देखी गयी़ सभी ईदगाह व मसजिदों में नमाज का अलग-अलग समय रखा गया था़ नमाज की समाप्ति के बाद सभी गले मिल कर एक -दूसरे को ईद का मुबारक बाद दिया़
ईदगाह व मसजिद के सामने मेला स लगा रहा़ एक ओर जहां बच्चों ने गुब्बारे खरीदे वहीं आइसक्रीम व गोलगप्पा की काउंटर पर भी भीड़ देखी गयी़ रमजान माह में 30 दिन तक रोजा रखने के बाद लोग आज दिन का भोजन दिन में करेंगे़ इसे लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखा़ महिलाएं सेवइयां सहित तरह-तरह के पकवान बनाने में लगी रहीं. दिन भर एक दूसरे के घर मेहमानों का आना -जाना लगा रहा़
ईद को लेकर प्रशासन भी चौकस दिखी़ एसपी अनिल कुमार सिंह स्वयं गश्ती करते देखे गये़ वहीं सभी चौक-चौराहों पर दंडाधिकारी सहित पुलिस बल मुस्तैद थे. मुश्कीपुर निवासी मो सरफराज आलम ने बताया कि ईद पर्व हमेशा भाईचारे का संदेश लेकर आता है़ लोग गिले शिकवे को मिटा कर एक-दूसरे के गले मिल जाते हैं. साथ ही लोगों के बीच बनी दूरी ईद के दिन समाप्त हो जाती है़ गोगरी निवासी शिक्षक मो कासिफ और मुश्कीपुर निवासी मो औरंजेब, नैयर आजम ने बताया
कि 30 दिन रोजा रखने के बाद ईद का अपना एक अलग ही महत्व हो जाता है़ रमजान-ए- पाक के मुबारक महीने के बाद ईद एक अलग प्रकार का संदेश लेकर आता है़ वहीं भाजपा के जिला मंत्री सह विधान पार्षद प्रतिनिधि अरुण कुमार शर्मा ने भी मुसलमान भइयों को क्षेत्र में घूमघूम कर ईद का मुबारकबाद दिया.
