खगड़िया : डीएम के कार्यालय कक्ष में मंगलवार को विभागीय प्रधान लिपिकों की बैठक हुई. जिसमें अनुपस्थित रहने वाले 14 प्रधान लिपिकों से डीएम ने स्पष्टीकरण की मांग करते हुए एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया. बैठक में सभी विभागों की समीक्षा की गयी. इस दौरान उपस्थित प्रधान लिपिकों को मासिक बैठक में रोकड़ पंजी संधारित कर उपस्थित होने का निर्देश दिया.
उन्होंने कर्मियों के अवकाश प्राप्त होने के छह माह पूर्व जिला कार्यालय को सूचित करते हुए उनके सभी पुस्तिका को दुरुस्त करने का निर्देश दिया. बैठक में डीएसओ दुर्गानंद झा, गोपनीय शाखा पदाधिकारी संजीव चौधरी, अशोक कुमार शर्मा, मो फइम आदि मौजूद थे.
