एमडीएम मामले में मांगी डीपीओ से रिपोर्ट

खगड़िया : एमडीएम में कीड़ा मिलने तथा इसके चावल बेचे जाने संबंधी छपी खबर पर डीएम ने संज्ञान लेते हुए शिक्षा विभाग के डीपीओ (एमडीएम) से रिपोर्ट तलब किया है. जानकारी के अनुसार बीते दो दिन पूर्व ही मध्य विद्यालय दीनाचकला में एमडीएम में कीड़ा मिलने के बाद विद्यालय के छात्रों ने इसे खाने से […]

खगड़िया : एमडीएम में कीड़ा मिलने तथा इसके चावल बेचे जाने संबंधी छपी खबर पर डीएम ने संज्ञान लेते हुए शिक्षा विभाग के डीपीओ (एमडीएम) से रिपोर्ट तलब किया है. जानकारी के अनुसार बीते दो दिन पूर्व ही मध्य विद्यालय दीनाचकला में एमडीएम में कीड़ा मिलने के बाद विद्यालय के छात्रों ने इसे खाने से इनकार करते हुए इसका विरोध किया था. इसके अलावा मानसी प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय बलहा बाजार में बुधवार को एमडीएम का चावल ले जाते हुए एक शिक्षक को ग्रामीणों ने पकड़ा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >