राजेश के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

अलौली : पैक्स अध्यक्ष राजेश यादव के हत्या आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी की है. एसपी के आदेश पर थानाध्यक्ष गजेंद्र कुमार ने उक्त हत्याकांड में नामजद नौ लोगों की गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर छापेमारी की है. हालांकि सफलता नहीं मिली है. थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त […]

अलौली : पैक्स अध्यक्ष राजेश यादव के हत्या आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी की है. एसपी के आदेश पर थानाध्यक्ष गजेंद्र कुमार ने उक्त हत्याकांड में नामजद नौ लोगों की गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर छापेमारी की है. हालांकि सफलता नहीं मिली है. थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त हत्या कांड में नामजद आरोपी रामानंद यादव, राजेन्द्र, धर्मवीर यादव, रौशन, सुबोध, सतीश यादव, अनिल यादव,

पांडव यादव, राजकिशोर यादव के घरों पर छापेमारी की गयी. मालूम हो कि भागलपुर से पहुंची फॉरेंसिक टीम की जांच अभी अभी जारी है. घटना स्थल के पास के विजय मार्केट के आस पास की कई दुकानें शनिवार को भी बंद रही. हत्या का खौफ लोगों के मन से अब तक नहीं निकल पाया है. एसपी अनिल कुमार सिंह ने लोगों को भरोसा दिया कि वे लोग निर्भीक हो कर व्यवसाय करे. पुलिस उनके साथ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >