चकधूम -चकधूम समर कैंप आज से

खगड़िया : जिला लोक शिक्षा समिति कार्यालय के सभागार में जिले के सभी केआरपी व प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक की बैठक मुख्य कार्यक्रम समन्वयक संजीव कुमार की अध्यक्षता में हुई. जिसमें साक्षर भारत मिशन के अंतर्गत वर्ष 2016-17 में संचालित होने वाले साक्षरता केंद्र के लिए संचालित वीटी प्रशिक्षण व साक्षरता केंद्र प्रारंभ किये जाने की […]

खगड़िया : जिला लोक शिक्षा समिति कार्यालय के सभागार में जिले के सभी केआरपी व प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक की बैठक मुख्य कार्यक्रम समन्वयक संजीव कुमार की अध्यक्षता में हुई. जिसमें साक्षर भारत मिशन के अंतर्गत वर्ष 2016-17 में संचालित होने वाले साक्षरता केंद्र के लिए संचालित वीटी प्रशिक्षण व साक्षरता केंद्र प्रारंभ किये जाने की समीक्षा की गयी. मालूम हो कि जिले के सभी पंचायतों में 41 -41 साक्षरता केंद्र का संचालन किया जाना है. इस अवसर पर श्री सिन्हा ने कहा कि बेहतर कार्यक्रम संपादित करने वाले पंचायत लोक शिक्षा केंद्र को पुरस्कार दिया जायेगा.

इस के लिए प्रपत्र सभी प्रखंडों में उपलब्ध करा दिया गया है. विहित प्रपत्र के माध्यम से पंचायत लोक शिक्षा केंद्र के द्वारा अबतक संपादित कार्यक्रम संबंधी रिपोर्ट उपलब्ध कराने का आदेश दिया गया है. जिले के सभी प्रखंड के अधीन गोद लिये गये पंचायत लोक शिक्षा केंद्र में 28 जून से 30 जून तक के छात्रों के लिए चकधूम -चकधूम समरकैंप का आयोजन किया जाना है.
जिसमें विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिका, वीएसएस के सदस्य, गणमान्य व्यक्ति संबंधित पंचायत के टोला सेवक, तालीमी मरकज के शिक्षा स्वयं सेवक प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक एवं के आरपी आदि उपस्थित रहेंगे. बैठक में सरोज कुमार राय, सरिता कुमारी, राज कुमार, कुमारी आशा सिन्हा, रामप्रवेश रजक, अरिमंदन कुमार, प्रेम लता कुमारी, आद्री के प्रतिनिधि, नवीन कुमार सिंहा, देवजी प्रसाद, उमेश महतो, दिनेश पासवान, श्यामदेव प्रसाद, मनोज कुमार राय, एवं रंजीत कुमार सिन्हा आदि उपस्थित थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >