लोजपा कार्यकर्ताओं की संगठन पर चर्चा

खगड़िया : लोजपा कार्यकर्ता की बैठक सोमवार को पार्टी कार्यालय में हुई. बैठक में लोजपाइयों ने नवमनोनीत जिलाध्यक्ष मो. मासूम का स्वागत किया. मौके पर जिलाध्यक्ष मो. मासूम ने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए वे हमेशा कार्य करेंगे. उनके मनोनयन से अल्पसंख्यक समाज का विश्वास लोजपा के प्रति बढ़ा है. पार्टी के राष्ट्रीय […]

खगड़िया : लोजपा कार्यकर्ता की बैठक सोमवार को पार्टी कार्यालय में हुई. बैठक में लोजपाइयों ने नवमनोनीत जिलाध्यक्ष मो. मासूम का स्वागत किया. मौके पर जिलाध्यक्ष मो. मासूम ने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए वे हमेशा कार्य करेंगे. उनके मनोनयन से अल्पसंख्यक समाज का विश्वास लोजपा के प्रति बढ़ा है.

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान की धर्मनिर्पेक्षता का प्रमाण लोगों को मिला है. लोजपा कार्यकर्ता सह प्रवक्ता रतन पासवान प्रधान महासचिव अरविन्द स्वर्णकार, पूर्व प्रत्याशी मिथिलेश निषाद, प्रदेश सचिव विभूति यादव, प्रदेश महासचिव रामानंद यादव, प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण कुमार हिटलर, पवन पासवान, मन्टुन पासवान, दलित सेना के अध्यक्ष विद्यानंद पासवान तथा पूर्व जिलाध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव ने कहा कि लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने सही वक्त पर सही लोगों को जिले का कमान सौंपा है. इससे पार्टी मजबूत होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >