कोसी एक्सप्रेस को सहरसा से चलाने की मांग

खगड़िया : कोसी एक्सप्रेस ट्रेन के मार्ग में विस्तार होने के साथ ही लेटलतीफ होनी शुरू हो गयी. यह ट्रेन सहरसा से पटना चलने वाली प्रमुख ट्रेनों में एक थी, जिसे बढ़ाकर पहले मुरलीगंज किया गया. अब इसी ट्रेन को मार्ग विस्तार देकर पूर्णिया कोर्ट कर दिया गया. ट्रेन के विस्तार ने सहरसा-खगड़िया-बेगूसराय के लोगों […]

खगड़िया : कोसी एक्सप्रेस ट्रेन के मार्ग में विस्तार होने के साथ ही लेटलतीफ होनी शुरू हो गयी. यह ट्रेन सहरसा से पटना चलने वाली प्रमुख ट्रेनों में एक थी, जिसे बढ़ाकर पहले मुरलीगंज किया गया. अब इसी ट्रेन को मार्ग विस्तार देकर पूर्णिया कोर्ट कर दिया गया. ट्रेन के विस्तार ने सहरसा-खगड़िया-बेगूसराय के लोगों की नियमित यात्रा पर विराम लगा दिया है. मुख्य स्टेशनों के यात्रियों को फजीहत का सामना करना पड़ रहा है.

उल्लेखनीय है कि इस ट्रेन के विस्तार के पहले दिन ही गुरुवार को दो घंटे विलंब से खगड़िया पहुंची. इसके कारण इस रूट पर चलने वाली अन्य ट्रेनें भी लेट चली. इधर, पूर्वोत्तर बिहार रेल उपभेाक्ता संघर्ष समिति के केंद्रीय संयोजक सुभाष चंद्र जोशी ने रेलमंत्री सुरेश प्रभु व स्थानीय सांसद चौधरी महबूब अली कैसर को पत्र लिखकर आपत्ति जतायी.

उन्होंने मंत्री को लिखे पत्र में सभी संबंधित अधिकारियों से ट्रेन विस्तार के संबंध में पुर्नविचार करने की मांग की है. जोशी ने अपने पत्र में कहा है कि उक्त महत्वपूर्ण ट्रेन के मार्ग विस्तार से क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. जोशी ने रेलमंत्री सहित रेल अधिकारियों से ट्रेन के विस्तार पर पुर्नविचार करते हुए सहरसा से ही चलाने की मांग की है.

एक दिवसीय शिव गुरु परिचर्चा का आयोजन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >