तीन हत्याओं व दो लूट से दहले भागलपुर के गांव

सोमवार को तीन हत्याओं व लूट की घटनाओं से अपराध का ग्राफ बढ़ गया. हरियो के पूर्व मुखिया व निरंजन सिंह के हत्यारोपी सुरेंद्र सिंह उर्फ लंगड़ा की खगड़िया में हत्या कर दी गयी. सन्हौला में पारिवारिक विवाद में साला ने जीजा को गोली मार दी, तो सुलतानगंज में स्टैंड किरानी की हत्या कर दी […]

सोमवार को तीन हत्याओं व लूट की घटनाओं से अपराध का ग्राफ बढ़ गया. हरियो के पूर्व मुखिया व निरंजन सिंह के हत्यारोपी सुरेंद्र सिंह उर्फ लंगड़ा की खगड़िया में हत्या कर दी गयी. सन्हौला में पारिवारिक विवाद में साला ने जीजा को गोली मार दी, तो सुलतानगंज में स्टैंड किरानी की हत्या कर दी गयी. दूसरी ओर सुलतागंज में सीमेंट दुकान में घुस कर नकद व जेवरात सहित 3.80 लाख लूट लिये. वहीं नवगछिया में पाकुड़ के पशु व्यवसायी से लूट की घटना को अंजाम दिया गया.

िनरंजन िसंह के हत्यारोपी लंगड़ा की खगड़िया में गोली मार हत्या
खगड़िया/बिहपुर : मोरकाही थाना क्षेत्र के बरहरा मोड़ के पास सोमवार की देर रात नवगछिया के बिहपुर थाना स्थित हरियो गांव के पूर्व मुखिया व निरंजन सिंह का हत्यारोपी सुरेंद्र सिंह उर्फ लंगड़ा की अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी, जबकि उनके साले रमण कुमार गाेली लगने से जख्मी हो गये.
िनरंजन िसंह के…
हालांकि बोलेरो पर सवार अन्य एक महिला व बच्ची भी भागने के दौरान जख्मी हो गये. घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है. पुलिस ने शव को बरामद कर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
बोलेरो रुकवा कर मारी गोली
पूर्व मुखिया सुरेंद्र सिंह अपनी बहन सोनी कुमारी, साला रमण कुमार, अमरजीत सिंह, जयवीर कुमार, तेजस्व कुमार व सोनाली के साथ अलौली थाना क्षेत्र के बरुआ गांव बोलेरो पर सवार होकर जा रहे थे. इसी दौरान लचका पुल के आगे बरहरा मोड़ के पास एक बाइक सवार ने बीच सड़क पर गाड़ी खड़ी कर बोलेरो को रोक लिया. बोलेरो के रुकते ही पीछे से एक दूसरी बोलेरो आ गयी और उस पर से पांच-सात की संख्या में आये अपराधियों ने सुरेंद्र सिंह को गोली मार दी. गोली सुरेंद्र सिंह के कंधे व पेट में मारी. गोली लगते ही घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. उनके साले के हाथ में भी अपराधियो ने गोली मार दी.
खगड़िया के एसपी अनिल कुमार सिंह ने बताया िक सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है. तुतली सिंह गिरोह के लोगों से भी अदावत होने की संभावना पर जांच की जा रही है. परिजनों के पहुंचने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा.
मोरकाही के बरहरा मोड़ के पास की घटना
हरियो गांव के पूर्व मुखिया थे सुरेंद्र सिंह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >