आधा दर्जन लोग घायल

अपराध. रहीमपुर में टूटा दबंगों का कहर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहीमपुर चौधरी टोला में शुक्रवार की सुबह हुई मारपीट में चार महिला सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गये. घटना के पीछे जमीन विवाद बताया जा रहा है. खगड़िया : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहीमपुर चौधरी टोला में शुक्रवार की सुबह हुई मारपीट में […]

अपराध. रहीमपुर में टूटा दबंगों का कहर

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहीमपुर चौधरी टोला में शुक्रवार की सुबह हुई मारपीट में चार महिला सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गये. घटना के पीछे जमीन विवाद बताया जा रहा है.
खगड़िया : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहीमपुर चौधरी टोला में शुक्रवार की सुबह हुई मारपीट में चार महिला सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गये. घटना के पीछे जमीन विवाद बताया जा रहा है. मारपीट में घायल पूनम देवी, शोभा देवी, सुनीता देवी, मंजू देवी, मंटून साह, सुरेन्द्र साह को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. दो घायल महिलाओं की स्थिति नाजुक बताया जा रहा है. घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर त्वरित कार्रवाई करते हुए मारपीट के दो आरोपी दीपक चौधरी व शिवेश चौधरी को गिरफ्तार कर लिया.
साथ ही गांव के रामवरन चौधरी के घर में की गयी छापेमारी में एक लाइसेंसी राइफल व एक अवैध देसी कट्टा के अलावा 73 गोली बरामद किया गया है. थानाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने बताया कि घटना को ले दो अलग अलग प्राथमिकी दर्ज की गयी है. एक मामला मारपीट का तथा दूसरा अवैध हथियार रखने का. घायल के बयान पर 17 नामजद व आधा दर्जन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है.
मारपीट की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपी को दबोचते हुए एक अवैध हथियार व एक लाइसेंसी राइफल सहित 73 जिंदा कारतूस व तीन खाली खोला बरामद कर लिया है. दो अलग अलग प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मारपीट मामले में नामजद आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है. एहतियात के तौर पर घटनास्थल पर चौकीदार को तैनात किया गया है.
आशीष कुमार सिंह, मुफस्सिल थानाध्यक्ष.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >