खगड़िया : आखिरकार सिविल सर्जन की गाड़ी में लगी नीली बत्ती उतर ही गयी. सुप्रीम कोर्ट के निर्देश को ताक पर रख कर गाड़ी पर नीली बत्ती का प्रयोग कर रहे सिविल सर्जन को उस वक्त महंगा पड़ गया जब पूरा मामला डीएम-एसपी के संज्ञान में आ गया.
मामला तूल पकड़ते देख आननफानन में सिविल सर्जन डॉ ब्रज किशोर सिंह ने अपनी सरकारी गाड़ी से नीली बत्ती उतरवा लिया.
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार सिविल सर्जन को नीली बत्ती के प्रयोग पर मनाही है. लेकिन इसके उलट मजे से अपनी गाड़ी पर सिविल सर्जन नीली बत्ती लगाये हुए थे. पूरा मामला प्रभात खबर द्वारा डीएम एसपी के संज्ञान में देने के बाद आखिरकार सिविल सर्जन को अपनी गाड़ी से नीली बत्ती हटानी पड़ी.
