खरीक स्टेशन पर लोकल ट्रेन में गणेशपुर गांव निवासी कलावती देवी की गोद में एक अज्ञात युवक ने एक मासूम बच्चे को छोड़ कर चला गया. कलावती उस नवजात बच्चे का भरण पोषण अपने स्तर से कर रही है.
महेशखूंट : स्थानीय रेलवे स्टेशन पर बीते 26 फरवरी को खरीक स्टेशन पर लोकल ट्रेन में गणेशपुर गांव निवासी कलावती देवी की गोद में एक अज्ञात युवक ने एक मासूम बच्चे को छोड़ कर चला गया. कलावती उस नवजात बच्चे का भरण पोषण अपने स्तर से कर रही है. कलावती ने बताया कि खरीक लोकल ट्रेन में पर शाम पांच बजे एक अज्ञात युवक ने पत्नी को बुलाने की बात कह कर उनकी गोद में एक बच्चे को रखने दिया उसके बाद वह आया हीनहीं.
कलावती ने बताया कि ट्रेन खुलने के बाद उसने गौछारी स्टेशन मास्टर को इस बात की जानकारी दी. इसके बाद कलावती ने खुटहा के सरपंच भगवान चौरसिया को भी इस बात की जानकारी दी है. इसके बाद सरपंच ने बच्चे के परिजन के मिल जाने तक अपने पास रखने की बातें कही है.
