अबतक 304 उम्मीदवारों ने किया परचा दाखिल

खड़गपुर : पहले चरण के चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन कुल 166 अभ्यर्थियों ने अपने नामजदगी के परचे दाखिल किये. जिसमें टेटियाबंबर जिला परिषद संख्या- 13 से निवर्तमान सदस्य संगीता राय और विभाकर कुमार सिंह ने नामांकन किया. जबकि हवेली खड़गपुर प्रख्ंाड के उत्तरी जिला परिषद संख्या- 08 से रूपा देवी, मनोरमा देवी और […]

खड़गपुर : पहले चरण के चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन कुल 166 अभ्यर्थियों ने अपने नामजदगी के परचे दाखिल किये. जिसमें टेटियाबंबर जिला परिषद संख्या- 13 से निवर्तमान सदस्य संगीता राय और विभाकर कुमार सिंह ने नामांकन किया. जबकि हवेली खड़गपुर प्रख्ंाड के उत्तरी जिला परिषद संख्या- 08 से रूपा देवी,

मनोरमा देवी और ब्रह्मदेव चौधरी ने अपना नामांकन परचा भरा. अंतिम दिन कुल 23 लोगों ने मुखिया, 20 ने पंचायत समिति, 48 ने पंच एवं 10 ने सरपंच के लिए नामांकन किया. नामांकन को लेकर आज अनुमंडल व प्रखंड कार्यालय में प्रत्याशियों की भीड़ लगी रही. प्रख्ंाड निर्वाची पदाधिकारी पूर्णेंदु वर्मा ने बताया कि अबतक कुल 535 अभ्यर्थियों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन किया है.

टेटियाबंबर जिप सीट संख्या-13 के लिए 4 ने भरा परचा
हवेली खड़गपुर. दूसरे चरण के चुनाव के लिए टेटियाबंबर जिला परिषद सीट संख्या 13 के लिए गुरुवार को कुल 4 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया. अभ्यर्थियों ने अनुमंडल पदाधिकारी वसीम अहमद के समक्ष अपने नामजदगी के परचे दाखिल किये. टेटियाबंबर जिला परिषद सीट संख्या-13 से विनोद कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, किरण देवी, लूखो राम ने पर्चा दाखिल किया़ टेटियाबंबर जिप सीट संख्या-13 से अबतक 8 अभ्यार्थियों ने अबतक नामांकन किया है़
304 ने किया नामांकन
टेटियाबंबर. द्वितीय चरण में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में चौथे दिन गुरुवार को कुल 82 उम्मीदवारों ने अपने नामजदगी के परचे दाखिल किये. जिसमें मुखिया पद के लिए 16, समिति के 11, सरपंच के 7 एवं पंच पद के लिए 10 व वार्ड सदस्य के लिए 38 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन कराया. प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी अजीत कुमार सिंह के समक्ष अभ्यर्थियों ने परचा भरा. इससे पूर्व कुल 222 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >