लौटेगी खुशिहाली. परिसदन में बाेले आपदा प्रबंधन मंत्री चंद्रशेखर

किसानों के खेतों तक पहुंचेगी बिजली गरीबों के घरों के बाद अब किसानों के खेतों तक बिजली पहुंचायी जायेगी. ताकि किसान आसानी व सस्ते दरों पर अपने खेतों की सिचाई कर सकेंगे . उक्त बातें आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहीं. खगड़िया : […]

किसानों के खेतों तक पहुंचेगी बिजली

गरीबों के घरों के बाद अब किसानों के खेतों तक बिजली पहुंचायी जायेगी. ताकि किसान आसानी व सस्ते दरों पर अपने खेतों की सिचाई कर सकेंगे . उक्त बातें आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहीं.
खगड़िया : रविवार को परिसदन में प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान मंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि जिले की 88 प्रतिशत आबादी गांवों में रहती है . जिनका मुख्य पेशा कृषि है. कृषि क्षेत्र के विकास तथा किसानों को ताकतवर बनाने के लिए महागठबंधन की सरकार लगातार कम कर रही है. इस योजना के लिए जल्द ही सरकार के द्वारा टेंडर निकाला जायेगा . उन्होंने कहा कि लोगों के समृद्धि के लिए हर सरकार काम करती है. लेकिन उनकी सरकार लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर कार्य कर रहीं है.
नदी , तालाब में डूबकर मरने वालों के परिजनों को 24 घंटे के भीतर चार लाख रुपये दिये जाते हैं. इसके अलावे सांप से मरने व कुत्ता काटने से मरने वाले लोगों के परिजनों को भी मुआवजा दिये जाने पर विचार चल रहा है. आपदा प्रबंधन की चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि आपदा को कैसे कम किया जाये. इसके लिए विभाग के द्वारा रोड मैप बनाया गया है. बाढ़ प्रभावित राज्य के सभी जिलों में आपदा प्रबंधन मंत्री ने एसडीआरएफ केंद्र, आपदा भवन के साथ साथ इमरजेंसी ,
ऑपरेशन सेंटर एवं राज्य स्तर पर भी एक संस्थान खोले जाने की बातें कहीं . प्रेस कॉफ्रेंस के द्वारा इन्होंने कहा कि बिहार को मजबूत बनाने तथा सभी गरीबों के घरों तक रोशनी पहुंचाने के लिए सात निश्चयों पर काम कर रहीं है. घर घर बिजली, पानी पहुंचाने, युवाओं को प्रोत्साहन राशि व छात्रों को छात्रवृत्ति की राशि तथा सभी महाविद्यालय व विश्व विद्यालय में मुफ्त वाइ फाई से जोड़ने का काम चल रहा है. नशा खोरी को रोकने के लिए सरकार द्वारा सख्त कदम उठाये जाने की उन्होंने चर्चा की .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >