आस्था . इस बार महा संयोग लेकर आया है शिवरात्रि

12 वर्षों बाद शुभ संयोग इस बार महाशिवरात्रि अद्भुत संयोग लेकर आया है. महाशिवरात्रि सात मार्च सोमवार को है .12 वर्षों के बाद इस तरह का संयोग आया है. इसलिए इस महाशिवरात्रि का महत्व कई गुणा अधिक बढ़ गया है. खगड़िया : देवों के देव देवाधिदेव भोले नाथ के भक्तों के लिए महाशिवरात्रि व्रत विशेष […]

12 वर्षों बाद शुभ संयोग

इस बार महाशिवरात्रि अद्भुत संयोग लेकर आया है. महाशिवरात्रि सात मार्च सोमवार को है .12 वर्षों के बाद इस तरह का संयोग आया है. इसलिए इस महाशिवरात्रि का महत्व कई गुणा अधिक बढ़ गया है.
खगड़िया : देवों के देव देवाधिदेव भोले नाथ के भक्तों के लिए महाशिवरात्रि व्रत विशेष महत्व रखता है. इस बार महाशिवरात्रि अद्भुत संयोग लेकर आया है. महाशिवरात्रि सात मार्च सोमवार को है .12 वर्षों के बाद इस तरह का संयोग आया है. इसलिए इस महाशिवरात्रि का महत्व कई गुणा अधिक बढ़ गया है. कृष्ण चतुर्दशी को महाशिवरात्रि मनाया जाता है. सोमवार का दिन महादेव की आराधना का महत्वपूर्ण दिन माना जाता है.
इस वर्ष महाशिवरात्रि का यह अद्भुत संयोग महादेव की आराधना के लिए सर्वोत्तम होगा. संसारपुर निवासी पंडित अजय कांत ठाकुर ने बताया कि सोमवार को महाशिवरात्रि की तिथि होने से जिन राशि के जातकों की कुंडली में चन्द्र देव की स्थिति कमजोर है, वे जातक रात में दुग्ध से चंद्र देव को अर्घ्य अर्पित करते हुए आराधना कर इस दोष से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं. पौराणिक मान्यता के मुताबिक इस दिन भगवान भोलेनाथ की शादी पार्वती के साथ हुई थी.
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान शंकर इस दिन संपूर्ण शिवलिंगों में विराजमान रहते हैं. शिव मनुष्य जीवन में सुख, संपत्ति, समृद्धि, बल, वैभव, स्वास्थ्य, निरोगता, दीघार्यु, लौकिक-पारलौकिक सभी शुभ फलों के दाता हैं. शक्ति का हर रूप शिव के साथ निहित है. इसलिए महाशिवरात्रि पर शिव और शक्ति की संयुक्त रूप से आराधना करना तथा महाशिवरात्रि की तिथि में भजन कीर्तन, शिव जाप करने से भक्तों के कष्टों का अंत होता है. सोमवार को महाशिवरात्रि को लेकर भक्त जनो में काफी उत्साह है. भक्त शिव मंदिरों को सजाने में जुटे हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >