पंचायत चुनाव. 17 मई को एक साथ प्रखंडों में होगी मतगणना

छह चरणों में होगा चुनाव जिले के सभी प्रखंडों में छह चरणों में पंचायत चुनाव होगा. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देश के मुताबिक जिले में अंतिम चरण के मतदान की समाप्ति की तिथि से तीसरे दिन मतगणना होगी. अंतिम चरण का चुनाव 14 मई को होगा. खगड़िया : जिले के सभी प्रखंडों में छह […]

छह चरणों में होगा चुनाव

जिले के सभी प्रखंडों में छह चरणों में पंचायत चुनाव होगा. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देश के मुताबिक जिले में अंतिम चरण के मतदान की समाप्ति की तिथि से तीसरे दिन मतगणना होगी. अंतिम चरण का चुनाव 14 मई को होगा.
खगड़िया : जिले के सभी प्रखंडों में छह चरणों में पंचायत चुनाव होगा.
पहले चरण में अलौली, दूसरी चरण में खगड़िया, तीसरे चरण में मानसी व चौथम, चौथे चरण में बेलदौर , पांचवें चरण में गोगरी व छठे चरण में परबत्ता प्रखंड में पंचायत चुनाव होगा. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देश के मुताबिक जिले में अंतिम चरण के मतदान की समाप्ति की तिथि से तीसरे दिन मतगणना होगी. अंतिम चरण का चुनाव 14 मई होगा. 17 मई को सभी प्रखंडों में मतों की गिनती होगी .
अलौली में नामांकन तीन से नौ मार्च : अलौली प्रखंड में पहले चरण में चुनाव होगा. प्रपत्र पांच में सूचना का प्रकाशन दो मार्च को होगा, जबकि नामांकन का परचा तीन से नौ मार्च तक भर जायेगा. जिला पंचायती राज पदाधिकारी सियाराम सिंह ने बताया कि नामांकन परचा की जांच 12 मार्च होगा. 14 मार्च तक प्रत्याशी अपना नाम वापस लें पायेंगे. इसी दिन यानी 14 मार्च को ही अभ्यर्थियों को चुनाव चिह्न आवंटित किया जायेगा. अलौली प्रखंड में सभी पदों के लिए 24 अप्रैल को मतदान होगा.
खगड़िया में नामांकन पांच से 11 मार्च तक : खगड़िया प्रखंड में सभी पदों के लिए पंचायत चुनाव 28 अप्रैल को होगा. नामांकन का परचा पांच से 11 मार्च तक भरा जायेगा. नामांकन पत्रों की जांच 14 मार्च को होगी तथा 16 मार्च तक अभ्यर्थी अपना नाम वापस ले सकेंगे. 16 मार्च को ही अभ्यर्थियों को चुनाव चिह्न आवंटित किया जायेगा.
चौथम व मानसी में नामांकन नौ से 15 मार्च तक : चौथम व मानसी प्रखंंड में तीसरे चरण में मतदान होगा. इन दोनों प्रखंडों में नौ से 15 मार्च तक नामांकन के परचा भरा जायेगा. नामांकन परचा की जांच 18 मार्च को होगी तथा 21 मार्च तक अभ्यर्थी अपना नाम वापस ले सकेंगे. 24 मार्च को ही अभ्यर्थियों को चुनाव चिह्न आवंटित किया जायेगा. दोनों प्रखंडों में दो मई को मतदान होंगे.
बेलदौर में नामांकन 11 से 17 मार्च तक : बेलदौर प्रखंड में चौथे चरण में चुनाव होगा. 11 से 17 मार्च तक नामांकन के परचा भरा जायेगा. परचा की जांच 21 मार्च हो होगी तथा 26 मार्च तक अभ्यर्थी अपना नाम वापस ले सकेंगे. 26 को ही प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किया जायेगा. छह मई को मतदान होगा.
गोगरी में नामांकन 12 से 18 मार्च तक : गोगरी प्रखंड में पांचवें चरण में चुनाव होगा. 12 से 18 मार्च तक नामांकन के परचा भरा जायेगा. नामांकन की जांच 21 मार्च को होगा. 26 मार्च तक अभ्यर्थी अपना नाम वापस ले सकेंगे. इसी दिन अभ्यर्थी को चुनाव चिह्न आवंटित किये जायेंगे . 10 मई प्रखंड में मतदान होगा.
परबत्ता में नामांकन 27 मार्च से : परबत्ता प्रखंड में सभी पदों के लिए 27 मार्च से दो अप्रैल तक नामांकन के परचा भरा जायेगा. नामांकन परचा की जांच पांच अप्रैल को होगी. सात अप्रैल तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकेंगे . सात अप्रैल को ही प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किया जायेगा. परबत्ता प्रखंड में 14 मई को मतदान होंगे .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >