सरकारी जमीन की बिक्री मामले में जांच के आदेश

खगड़िया : सरकारी जमीन की पहले बिक्री फिर अंचल कार्यालय द्वारा जमाबंदी कायम करने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले की जांच के आदेश दिये गये हैं. डीएम साकेत कुमार ने सदर एसडीओ शिव कुमार शैव तथा डीसीएलआर ओम प्रकाश महतो को संयुक्त रूप से इस मामले की जांच व कार्रवाई करने को […]

खगड़िया : सरकारी जमीन की पहले बिक्री फिर अंचल कार्यालय द्वारा जमाबंदी कायम करने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले की जांच के आदेश दिये गये हैं. डीएम साकेत कुमार ने सदर एसडीओ शिव कुमार शैव तथा डीसीएलआर ओम प्रकाश महतो को संयुक्त रूप से इस मामले की जांच व कार्रवाई करने को कहा है. साथ ही डीएम ने इन दोनों पदाधिकारी को जिला स्तर पर रिपोर्ट भी भेजने का निर्देश दिया है.

बताया जाता है कि सदर अंचल के बछौता मौजा अवस्थित खाता संख्या 494, खेसरा संख्या 2146 की जमीन सरकारी पंजी में गैर मजरूआ आम दर्ज है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा नवंबर 2014 में जारी संकल्प 925 के अनुसार गैर मजरूआ आम किस्म की जमीन की बिक्री पर रोक है. पर, विभागीय निर्देश की अनदेखी करते हुए पहले इस जमीन को बेचा गया, फिर अंचल कार्यालय द्वारा इस जमीन का दाखिल खारिज कर इसका रसीद जारी कर दिया गया. इधर इसी मामले की जांच के लिए एसडीओ तथा डीसीएलआर को निर्देश दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >