कार्रवाई . फोल्डर जमा करने में आनाकानी

10 पंचायत सचिव पर प्राथमिकी दर्ज हाइकोर्ट के निर्देश के बाद शिक्षक नियोजन में धांधली की निगरानी जांच के लिए फोल्डर देने में आनाकानी करने वाले पंचायत सचिवों पर प्राथमिकी की गाज गिरी है. गुरुवार को खगड़िया व अलौली के दस पंचायत सचिवों पर संबंधित थाने में बीइओ के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी […]

10 पंचायत सचिव पर प्राथमिकी दर्ज

हाइकोर्ट के निर्देश के बाद शिक्षक नियोजन में धांधली की निगरानी जांच के लिए फोल्डर देने में आनाकानी करने वाले पंचायत सचिवों पर प्राथमिकी की गाज गिरी है. गुरुवार को खगड़िया व अलौली के दस पंचायत सचिवों पर संबंधित थाने में बीइओ के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जबकि कुछ प्रखंडों में बीडीओ द्वारा पंचायत सचिव का पता उपलब्ध नहीं करवाने के कारण प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पायी.
खगड़िया : नियोजित शिक्षकों में धांधली की निगरानी जांच के लिए फोल्डर जमा करने में आनाकानी करने वाले पंचायत सचिवों के खिलाफ शिक्षा विभाग ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है. इसी क्रम में डीपीओ स्थापना सुरेश साहू के निर्देश पर खगड़िया व अलौली के कुल दस पंचायत सचिवों पर संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज करवायी गयी है. दोनों प्रखंडों के बीइओ के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है.
दर्जनों पंचायत सचिवों पर लटक रही प्राथमिकी की तलवार : शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मानें, तो विभिन्न प्रखंडों के करीब चार दर्जन पंचायत सचिवों पर प्राथमिकी की तलवार लटक रही है. चौथम, मानसी, परबत्ता, बेलदौर आदि प्रखंडों के बीइओ को शुक्रवार तक का समय दिया गया है. अगर शुक्रवार तक फोल्डर जमा नहीं होते हैं तो संबंधित पंचायत सचिवों पर प्राथमिकी होना तय माना जा रहा है. इधर, डीपीओ स्थापना ने पूरे मामले में कड़ा रुख अख्तियार करते हुए किसी भी स्तर पर लापरवाही बरदाश्त नहीं करने का एलान किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >