खगड़िया : मद्य निषेध अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय उन्मुखीकरण सह कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार को स्थानीय रेडक्रॉस में किया गया. कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाधिकारी साकेत कुमार ने की. कार्यशाला में पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह, डीइओ डॉ ब्रज किशोर सिंह, जिला जन सूचना पदाधिकारी कमल सिंह, जिला कार्यक्रम समन्वयक महिला सामाख्या, जिला परियोजना प्रबंधक (जीविका ), जिला कार्यक्रम पदाधिकारी साक्षरता, मुख्य कार्यक्रम समन्वयक एवं अन्य जिला स्तरीय सचांलन समिति के सदस्य, सभी बीआरपी एवं संकुल समन्वयक ने भाग लिया.
मद्य निषेध से होगा स्वच्छ समाज का निर्माण : डीएम
खगड़िया : मद्य निषेध अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय उन्मुखीकरण सह कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार को स्थानीय रेडक्रॉस में किया गया. कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाधिकारी साकेत कुमार ने की. कार्यशाला में पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह, डीइओ डॉ ब्रज किशोर सिंह, जिला जन सूचना पदाधिकारी कमल सिंह, जिला कार्यक्रम समन्वयक महिला सामाख्या, जिला परियोजना प्रबंधक […]

कार्यशाला में अप्रैल से शराब की बिक्री पर पूर्णत: रोक लगाने की बात दोहरायी गयी. साथ ही इसे सफल बनाने के लिए मद्य निषेध अभियान के सफल संचालन के लिए तैयार कार्य योजना के अनुरूप कार्य किये जाने का अनुरोध किया गया. इस अभियान के सफल संचालन के लिए सभी सहयोगी विभाग से समन्वयक स्थापित कर प्रखंड से पंचायत स्तर पर उन्मुखीकरण सह कार्यशाला आयोजित करने का अनुरोध किया गया.
साथ ही विद्यालय सह अभिभावक जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत संकल्प पत्र भरवाने, विद्यालय के पोषक क्षेत्र में प्रभात फेरी एवं नारा लेखन, मद्य निषेध थीम पर विद्यालय के पेटिंग, वाद विवाद एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन तथा प्रतिदिन प्रार्थना के साथ मद्य निषेध केंद्रीत गीत गाये जाने का अनुरोध कार्यशाला में किया गया. साथ ही पंचायत के सभी वरीय प्रेरक, टोला सेवक, शिक्षा स्वयं सेवी , आशा , आंगनबाड़ी सेविका, जीविका दीदी, महिला सामख्या सदस्य के द्वारा पंचायत के टोला स्तर पर जाकर प्रत्येक दरवाजे पर परिवार के मुखिया को मद्य निषेध विषय पर लोगों को जागरूक करेंगे.