एएनएम ने कहा, पैसा नहीं दोगे, तो मरीज को खगड़िया ले जाओ!

सरकारी अस्पताल में इलाज के नाम पर अवैध उगाही रुकने का नाम नहीं ले रहा है. स्थिति यह है कि प्रसव बाद नजराना का पैसा देने के बाद ही प्रसूता को टांका (सिलाई) किये जाने पर स्वास्थ्यकर्मी अड़ जाती है. बकौल, परिजन अलौली पीएचसी में 19 फरवरी को पूजा को प्रसव के लिये भरती करवाया […]

सरकारी अस्पताल में इलाज के नाम पर अवैध उगाही रुकने का नाम नहीं ले रहा है. स्थिति यह है कि प्रसव बाद नजराना का पैसा देने के बाद ही प्रसूता को टांका (सिलाई) किये जाने पर स्वास्थ्यकर्मी अड़ जाती है. बकौल, परिजन अलौली पीएचसी में 19 फरवरी को पूजा को प्रसव के लिये भरती करवाया गया.

जहां ड्यूटी पर तैनात एएनएम ने प्रसव बाद 700 रुपये की अवैध मांग की. जिसमें से 500 रुपये दे दिया गया लेकिन ड्यूटी पर तैनात एएनएम 200 रुपये और मिलने के बाद ही प्रसूता के आगे का इलाज शुरू करने पर अड़ गयी. इधर, मामला तूल पकड़ते देख जांच को पहुंचे चिकित्सा पदाधिकारी ने मरीज के परिजन से नजराना नहीं मांगने का लिखित लेकर मामले को रफा-दफा कर दिया. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर सरकार जब ड्यूटी के लिये वेतन देती है तो फिर अवैध उगाही करने से स्वास्थ्यकर्मी बाज क्यों नहीं आ रहे हैं?

खगड़िया : प्रसव बाद पूजा बेड पर तड़प रही थी लेकिन ड्यूटी पर तैनात एएनएम अवैध उगाही की पूरी राशि देने के बाद आगे का इलाज शुरू करने पर अड़ी रही. बकौल, बबीता देवी (प्रसूता की मां) लड़का होने की खुशी में 500 रुपये देने के बाद और 200 देने का दबाव दिया जा रहा था. जो नहीं देने पर मरीज को खगडि़या ले जाने का फरमान सुना दिया गया.
इन सारे घटनाक्रम की रिकार्डिंग रहने के बाद भी मौके पर पहुंचे अलौली पीएचसी चिकित्सा पदाधिकारी ने मरीज व उनके परिजन से अंगूठा लगवा कर यह लिखित ले लिया कि किसी भी स्वास्थ्यकर्मी ने अवैध राशि की मांग नहीं की है. जिसके बाद मामले को रफा-दफा करते हुए सीएस को रिपोर्ट भी भेज दिया गया. इधर, सीएस डॉ रासबिहारी सिंह द्वारा अवैध उगाही के इस पूरे मामले की दोबारा जांच कराने के निर्देश बाद कार्रवाई के डर से दोषी स्वास्थ्यकर्मियों की सांसें फूल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >