सांप्रदायिक शक्तियों के कारण देश में असहिष्णुता का माहौल : जिलाध्यक्ष

खगड़िया : सांप्रदायिक शक्तियों के कारण देश में असहिष्णुता का माहौल है. जिसके कारण जेएनयू की घटना पर भाजपा रोटी सेंकने का काम कर रही है. उक्त बातें सोमवार को समाहरणालय के समक्ष धरणार्थियों को संबोधित करते हुए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान ने कही. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बिहार […]

खगड़िया : सांप्रदायिक शक्तियों के कारण देश में असहिष्णुता का माहौल है. जिसके कारण जेएनयू की घटना पर भाजपा रोटी सेंकने का काम कर रही है. उक्त बातें सोमवार को समाहरणालय के समक्ष धरणार्थियों को संबोधित करते हुए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान ने कही.
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बिहार की उपेक्षा की जा रही है. जन विरोधी नीति के कारण महंगाई चरम पर है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा नेता द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी की जा रही है.
उन्होंने कहा कि समय आ गया है कि सभी कांग्रेसी भाजपा की नीति के कारण देश की हो रही बदतर स्थिति की जानकारी लोगों को दी जाये. उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार वर्ष 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में विशेष पैकेज देने की बात कही थी. जो झूठ साबित हुई है. मोदी सरकार सभी मोरचे पर विफल साबित हुई है. वहीं जिला उपाध्यक्ष कुमोद कुमार सिंह, जिला प्रवक्ता अरूण कुमार ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार महंगाई रोक पाने में विफल है.
कांग्रेस सरकार द्वारा खाद्य सुरक्षा अधिनियम लाया गया था. उसमें भी लाभुकों की बीच खाद्यान्न उपलब्ध नहीं करायी जा रही है. बिहार की सभी योजनाओं में कटौती कर बिहार के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है. मौके पर कुंदन कुमार सिन्हा, बुद्धदेव प्रसाद यादव, युवा कांग्रेस लोकसभा अध्यक्ष प्रशांत सुमन, मनोज मिश्रा, आदि ने संबोधित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >