गिरफ्तारी के लिए 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम

खगड़िया : समीर नगर मोहल्ले मंे शनिवार को गोलीबारी में दो छात्रों के जख्मी होने से गुस्साये लोगों ने कोसी कॉलेज रोड जाम कर दिया. सड़क पर टायर जला कर प्रदर्शनकारियों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारे भी लगाये. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने गोली चलाने के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रशासन को 24 घंटे […]

खगड़िया : समीर नगर मोहल्ले मंे शनिवार को गोलीबारी में दो छात्रों के जख्मी होने से गुस्साये लोगों ने कोसी कॉलेज रोड जाम कर दिया. सड़क पर टायर जला कर प्रदर्शनकारियों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारे भी लगाये.
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने गोली चलाने के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर समय सीमा के अंदर कार्रवाई नहीं हुई, तो जोरदार आंदोलन छेड़ा जायेगा. सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एसडीओ शिव कुमार शैव सहित पुलिस अधिकारी ने प्रदर्शनकारियों को जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी सहित अन्य कार्रवाई का भरोसा दिला कर जाम समाप्त करवाया. चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र में हुई वारदात के बाद अफरातफरी मच गयी. घटना के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है.
सदर अस्पताल में मची रही अफरा-तफरी : गोलीबारी में घायल दोनों छात्रों को सदर अस्पताल में भरती करवाया गया. धीरे-धीरे घायलों के परिजनों सहित बड़ी संख्या में लोग सदर अस्पताल में जमा हो गये.
सूचना बाद पहुंची पुलिस ने घायलों का फर्द बयान लिया. इसमें कहा गया कि चंदन नगर स्थित घर लौटने के क्रम में समीर नगर के समीप अरुण यादव के पुत्र भूदेव भास्कर ने अचानक अपने लाइसेंसी राइफल से गोली चलाना शुरू कर दी. घायलों ने बताया कि ताबड़तोड़ एक दर्जन राउंड फायरिंग की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >