दो अफसरों के वेतन भुगतान पर रोक

खगड़िया : आत्मा के परियोजना निदेशक सनत कुमार दूबे तथा सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक मो मदार बख्त के एक दिन के वेतन भुगतान पर रोक लगायी गयी है. 13 फरवरी को गोगरी प्रखंड में योजनाओं की जांच के लिए इन दोनों पदाधिकारियों को झिकटिया तथा राटन पंचायत में प्रतिनियुक्ति किया गया था. पर, […]

खगड़िया : आत्मा के परियोजना निदेशक सनत कुमार दूबे तथा सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक मो मदार बख्त के एक दिन के वेतन भुगतान पर रोक लगायी गयी है. 13 फरवरी को गोगरी प्रखंड में योजनाओं की जांच के लिए इन दोनों पदाधिकारियों को झिकटिया तथा राटन पंचायत में प्रतिनियुक्ति किया गया था. पर, ये दोनों पदाधिकारी जांच स्थल पर उपस्थित नहीं हुए . गोगरी एसडीओ ने डीएम को रिपोर्ट भेजी है कि मोबाइल पर भी इन दोनों पदाधिकारी द्वारा कोई रिस्पांस नहीं लिया गया. एसडीओ के रिपोर्ट के आधार पर डीएम साकेत कुमार ने इन दोनों पदाधिकारियों के एक दिन के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >