19 से बिटसा व बेएसा की अनिश्चितकालीन हड़ताल

जिला प्रशासन को गुरुवार तक की मोहलत बिटसा एवं बेएसा की बैठक में लिये गये निर्णय आरटीपीएस में भी लटकेगा ताला खगड़िया : जिला आइटी सेवा संघ एवं जिला कार्यपालक सहायक सेवा संघ की संयुक्त बैठक रविवार को कोसी कॉलेज में हुई. बैठक की अध्यक्षता बिटसा जिलाध्यक्ष राजीव रंजन एवं बेएसा जिलाध्यक्ष अमरजीत कुमार भारती […]

जिला प्रशासन को गुरुवार तक की मोहलत

बिटसा एवं बेएसा की बैठक में लिये गये निर्णय
आरटीपीएस में भी लटकेगा ताला
खगड़िया : जिला आइटी सेवा संघ एवं जिला कार्यपालक सहायक सेवा संघ की संयुक्त बैठक रविवार को कोसी कॉलेज में हुई. बैठक की अध्यक्षता बिटसा जिलाध्यक्ष राजीव रंजन एवं बेएसा जिलाध्यक्ष अमरजीत कुमार भारती ने की. मौके पर उपस्थित आइटी सहायकों एवं कार्यपालक सहायकों ने एक स्वर से सेवा विस्तार एवं मानदेय भुगतान की मांग डीएम से की.
बिटसा जिलाध्यक्ष एवं बेएसा जिलाध्यक्ष ने बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रशासन को 18 फरवरी तक आइटी सहायकों एवं कार्यपालक सहायकों का सेवा विस्तार करने एवं मानदेन भुगतान करने की मोहलत दिया है.उन्होंने कहा कि अगर उक्त तिथि तक जिला प्रशासन सेवा विस्तार एवं मानेदय भुगतान नहीं करती है तो बिटसा एवं बेएसा के आह्वान पर जिले के सभी आइटी सहायक एवं कार्यपालक सहायक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे.
जिला आइटी सेवा संघ के नीलेश, पुरुषोत्तम, मृत्यंजय एवं सुदीप ने कहा कि आइटी सहायक एवं कार्यपालक सहायक की सेवा विस्तार नहीं किये जाने एवं सात महीने से मानदेय का भुगतान नहीं होने से उनलोगों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है. बेएसा के सचिव स्नेह कुमार सिन्हा, निखिल, विनीत आनंद, चंद्रभानु, चंद्रभूषण ने सभी कर्मियों से एकजुटता का परिचय देते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल को सफल बनाने की अपील की.
बैठक को संबोधित करते हुए मीडिया प्रभारी ने कृष्णमुरारी कुमार ने कहा कि इंदिरा आवास, मनरेगा आदि विभागों में नियोजित कार्यपालक सहायक के मानदेय का भुगतान हो रहा है. जबकि, वरीय उप समाहर्ता एवं आरटीपीएस में नियोजित कार्यपालक सहायक के मानदेय का भुगतान नहीं हो रहा ह.
उन्होंने सभी कर्मियों को एक समान मानदेय भुगतान कराने की मांग की . वहीं विजय कुमार, मिथलेश चौधरी, नागेंद्र आदि ने कहा कि कई बार जिला प्रशासन से गुहार लगाने के बाद भी मानदेय का भुगतान एवं सेवा विस्तार नहीं किया जा रहा है. बाध्य होकर बिटसा एवं बेएसा कर्मियों को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाना पड़ेगा. मौके पर कार्यपालक सहायक पप्पू, रोशन, अनिल सहित दर्जनों कर्मी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >