शोभनी के लाल को मिला हरित पुरस्कार
खगड़िया : जिले के सदर प्रखंड शोभनी गांव निवासी निखिल कुमार को केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने हरित पुरस्कार से सम्मानित किया है. दिल्ली में राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान परिषद आसीएआर द्वारा आयोजित यूथ कन्वेंशन, आर्य 2016 में मुख्य अतिथि मंत्री राधा मोहन सिंह ने उन्हें हरित पुरस्कार से सम्मानित किया. उल्लेखनीय है कि […]
खगड़िया : जिले के सदर प्रखंड शोभनी गांव निवासी निखिल कुमार को केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने हरित पुरस्कार से सम्मानित किया है. दिल्ली में राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान परिषद आसीएआर द्वारा आयोजित यूथ कन्वेंशन, आर्य 2016 में मुख्य अतिथि मंत्री राधा मोहन सिंह ने उन्हें हरित पुरस्कार से सम्मानित किया.
उल्लेखनीय है कि देश के तीन राज्य का चयन उक्त पुरस्कार के लिए किया गया था. इसमें बिहार के खगड़िया के शोभनी गांव निवासी निखिल कुमार को यह पुरस्कार दिया गया. निखिल ने बताया कि यह पुरस्कार कृषि क्षेत्र में असाधारण सहयोग के लिए उन्हें मिला है.
निखिल ने आरएयू पूसा से तथा सबौर भागलपुर कृषि विश्वविद्यालय से पीजी की पढ़ाई की थी. निखिल को पुरस्कार मिलने के बाद गांव में लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है. निखिल के घर बधाई का तांता लगा हुआ है.