बीडीओ के विरुद्ध मांगा गया मंतव्य

खगड़िया : मानसी प्रखंड के बीडीओ मनोज कुमार अग्रवाल द्वारा दिये गये स्पष्टीकरण के आलोक में स्थापना उपसमाहर्ता डीएन झा ने सदर डीसीएलआर ओमप्रकाश महतो को पत्र लिखा है. बीडीओ द्वारा दिये गये स्पष्टीकरण की समीक्षा कर स्थापना उपसमाहर्ता ने डीसीएलआर को अपना मंतव्य देने को कहा है. विभागीय सूत्र के मुताबिक बिहार विधानसभा चुनाव […]

खगड़िया : मानसी प्रखंड के बीडीओ मनोज कुमार अग्रवाल द्वारा दिये गये स्पष्टीकरण के आलोक में स्थापना उपसमाहर्ता डीएन झा ने सदर डीसीएलआर ओमप्रकाश महतो को पत्र लिखा है. बीडीओ द्वारा दिये गये स्पष्टीकरण की समीक्षा कर स्थापना उपसमाहर्ता ने डीसीएलआर को अपना मंतव्य देने को कहा है. विभागीय सूत्र के मुताबिक बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान मानसी बीडीओ 149 खगड़िया विधानसभा क्षेत्र के अधिसूचित सहायक निर्वाची पदाधिकारी थे.

विधानसभा चुनाव के दौरान बीडीओ पर अपने दायित्व के निवर्हन में लापरवाही का आरोप लगा था. इसके बाद मानसी बीडीओ पर आरोप गठित कर इनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा राज्य स्तर पर की गयी थी. डीएम द्वारा भेजे गये आरोप पत्र के आलोक में ग्रामीण विभाग द्वारा बीडीओ से स्पष्टीकरण मांगा गया था.

इसके बाद मानसी बीडीओ ने विभाग को अपना स्पष्टीकरण भेजा था. इसी स्पष्टीकरण की प्रति को जिला स्तर पर भेजते हुए ग्रामीण विकास विभाग ने आरोप गठित करने वाले पदाधिकारी (डीसीएलआर) से मंतव्य मांगा है. जानकारी के मुताबिक डीएम के निर्देश पर सदर डीसीएलआर ने ही मानसी बीडीओ पर निर्वाचन कार्य में लापरवाही के आरोप में प्रपत्र (क) गठित किया था. इसके बाद बीडीओ के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई आंरभ की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >