पसराहा : थाना क्षेत्र के सतीश नगर चौक के समीप एनएच 31 पर ट्रक की चपेट में आने से एक बालक की मौत शुक्रवार की देर शाम हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सड़क पार कर रहे बाल को पसराहा से नरायणपुर की ओर जा रही एक ट्रक ने ठोकर मार दिया.
जिसके कारण बालक की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. घटना की सूचना पर पसराहा थाना के एएसआई मुकेश वर्मा ने शव को कब्जे में लिया. एएसआई श्री वर्मा ने बताया कि सड़क पार करने के दौरान सतीश नगर निवासी दिनेश मिस्त्री का नाती 7 वर्षीय अमरजीत कुमार की मौत ट्रक के चपेट में आने से हो गयी. जबकि ट्रक ड्राइवर अंधेरे का फायदा उठा कर भागने में सफल रहा.
