जुगाड़ पुल पर आवागमन शुरू

एक सप्ताह बाद बड़े वाहनों का भी आवागमन हो जायेगा शुरू बेलदौर : कोसी नदी में बनाये गये नाव के जुगाड़ पुल पर शुक्रवार से आवागमन शुरू हो गया. इससे लोगों ने राहत की सांस ली है. उल्लेखनीय है कि इस बार नाव के जुगाड़ पुल को दो भागों में बांट कर बनाया गया है. […]

एक सप्ताह बाद बड़े वाहनों का भी आवागमन हो जायेगा शुरू
बेलदौर : कोसी नदी में बनाये गये नाव के जुगाड़ पुल पर शुक्रवार से आवागमन शुरू हो गया. इससे लोगों ने राहत की सांस ली है.
उल्लेखनीय है कि इस बार नाव के जुगाड़ पुल को दो भागों में बांट कर बनाया गया है. बीच वाले भाग में बालू एवं मिट्टी का एप्रोच सड़क बना कर आवाजाही शुरू कीगयी है.
कटाव के कारण जुगाड़ पुल स्थल पर नदी दो भागों में बंट गयी है. इससे जुगाड़ पुल को चालू करने में नाविकों को एक पखवारा से ज्यादा का समय जाया गया. बहरहाल नाविकों के मेहनत का परिणाम यह निकला कि इस पुल पर पैदल एवं दो पहिया वाहनों की आवाजाही प्रारंभ कर दी गयी है. इससे कोसी वासियों को नदी को पार करने में लगने वाले समय की बचत होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >