पूर्व प्रमुख सहित 25 पर प्राथमिकी

40 वर्षों से चल रहा है भूमि विवाद का मामला परबत्ता : प्रखंड के रामपुर उर्फ रहीमपुर पंचायत अंतर्गत हरिजन टोला सिराजपुर निवासी विष्णुदेव दास ने परबत्ता थाना में आवेदन देकर गांव के 108 परचाधारी महादलितों को परचा के माध्यम से प्राप्त भूमि से बेदखल करने का आरोप लगाते हुए अगुवानी तथा डुमड़िया बुजुर्ग के […]

40 वर्षों से चल रहा है भूमि विवाद का मामला

परबत्ता : प्रखंड के रामपुर उर्फ रहीमपुर पंचायत अंतर्गत हरिजन टोला सिराजपुर निवासी विष्णुदेव दास ने परबत्ता थाना में आवेदन देकर गांव के 108 परचाधारी महादलितों को परचा के माध्यम से प्राप्त भूमि से बेदखल करने का आरोप लगाते हुए अगुवानी तथा डुमड़िया बुजुर्ग के 25 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज कराये गये आवेदन में कहा गया है कि उन्हें सरकार की ओर से मौजा तेमथा पटपर के 113 एकड़ भूमि का परचा दिया गया था.
सरकारी स्तर से ऑपरेशन दखल दहानी के तहत अंचल अधिकारी द्वारा जमीन की मापी कर भूमि को चिह्नित कर कागजी रूप से जून, 2015 में दखल दिलाया गया था. पर, उन्हें पूर्व से दखलकारों द्वारा भूमि पर जबरन जुताई, बुआई तथा वृक्षों एवं मिट्टी की कटाई कर जमीन पर से पुन: बेदखल कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >