संविदा पर नियोजित लेखापाल बने नाजिर

खगड़िया : प्रखंड कार्यालय मानसी में संविदा पर नियोजित लेखापाल को नाजिर बनाया गया है. जबकि इस कार्यालय में प्रधान सहायक के अलावा दो अन्य सहायक हैं, जिन्हें नाजिर बनाया जा सकता था. जानकारी के अनुसार, संविदा पर नियोजित लेखापाल चंदन कुमार को प्रखंड कार्यालय मानसी का नाजिर बनाया गया है. सूत्रों की मानें तो […]

खगड़िया : प्रखंड कार्यालय मानसी में संविदा पर नियोजित लेखापाल को नाजिर बनाया गया है. जबकि इस कार्यालय में प्रधान सहायक के अलावा दो अन्य सहायक हैं, जिन्हें नाजिर बनाया जा सकता था. जानकारी के अनुसार, संविदा पर नियोजित लेखापाल चंदन कुमार को प्रखंड कार्यालय मानसी का नाजिर बनाया गया है.

सूत्रों की मानें तो स्थाई कर्मी के रहते हुए संविदा कर्मियों को नाजिर नहीं बनाया जा सकता है. श्री कुमार को नाजिर बनाये जाने से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा हो रही है. प्रखंड कार्यालय मानसी में प्रधान सहायक के पद पर ज्योतिष चंद्र रजक एवं सहायक के पद पर सुनील कुमार एवं तौहिद आलम पदस्थापित हैं. जानकारों की मानें तो इन्हीं तीनों कर्मियों में से किसी एक को नजारत का प्रभार मिलना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं कर संविदा पर नियोजित लेखापाल को नजारत की चाबी सौंप दी गयी.

कहते हैं एसडीओ
एसडीओ शिव कुमार शैव ने बताया कि सामान्य तौर पर नियोजित कर्मी को नाजिर नहीं बनाया जाता है. उन्होंने बताया कि मानसी में नाजिर का प्रभार नहीं लेने वाले स्थायी कर्मी के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने बताया कि स्थायी कर्मी के विरुद्ध सस्पेंशन की कार्रवाई भी की जा सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >