हमारी गांव हमारी योजना के तहत वार्ड सभा
गोगरी : प्रखंड के सभी पंचायतों में क्रमवार हमारी गांव, हमारी योजना के तहत वार्ड सभा का आयोजन किया जा रहा है. मंगलवार को दक्षिणी जमालपुर पंचायत के वार्ड संख्या 13 व 14 में इसका आयोजन किया गया. उल्लेखनीय है कि मनरेगा की वार्षिक योजनाओं के चयन के लिए वार्ड सभा का आयोजन किया जा रहा है.
दक्षिणी जमालपुर पंचायत के वार्ड संख्या 13 में आयोजित वार्ड सभा में उपस्थित मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी रामगंगा राम कुमार ने बताया कि आइपीपीआइ 2 के अंतर्गत मनरेगा, जीविका, इंदिरा आवास, कौशल विकास व अन्य कई योजनाओं से संबंधित योजनाओं सहित 14वीं वित्त आयोग की योजनाओं का चयन किया गया. इस दौरान वार्ड सभा में गोगरी अनुमंडलाधिकारी संतोष कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी रंजीत कुमार सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे.
