राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में खगड़िया की बिटिया दिखायेगी दम

खगड़िया : हॉकी में बड़े बड़े कमाल करने वाली खगड़िया की बेटी अंकिता राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयनित होने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बन गयी है. छह-छह बार राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में हॉकी का दम दिखा चुकी अंकिता अब पटना में होने वाले राष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता में पूरे दम-खम के साथ उतरेगी. करीब […]

खगड़िया : हॉकी में बड़े बड़े कमाल करने वाली खगड़िया की बेटी अंकिता राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयनित होने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बन गयी है. छह-छह बार राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में हॉकी का दम दिखा चुकी अंकिता अब पटना में होने वाले राष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता में पूरे दम-खम के साथ उतरेगी.

करीब 20 वर्षों बाद बिहार की मेजबानी में आगामी 14-17 फरवरी तक पटना में पूरे देश की महिला हॉकी टीम के बीच मुकाबला होगा.

बिहार टीम की ओर से खेलने वाली खगड़िया की एकमात्र बेटी बनी अंकिता की इस कामयाबी से लोग गदगद हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >