15 दिनों के अंदर 14 हजार शिकायतों का करें निष्पादन

खगड़िया : डीएम साकेत कुमार ने कुछ असंभव लक्ष्य जिले के कई पदाधिकारियों को दिया है. 15 दिनाें के भीतर डीएम ने 14 हजार से अधिक लंबित आवेदनों को निपटारा करने तथा कार्रवाई प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया है. जन शिकायत से संबंधित आवेदनों के निष्पादन को लेकर डीएम ने एसपी,डीडीसी,एडीएम,शिक्षा पदाधिकारी, सिविल सर्जन, दोनों […]

खगड़िया : डीएम साकेत कुमार ने कुछ असंभव लक्ष्य जिले के कई पदाधिकारियों को दिया है. 15 दिनाें के भीतर डीएम ने 14 हजार से अधिक लंबित आवेदनों को निपटारा करने तथा कार्रवाई प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया है. जन शिकायत से संबंधित आवेदनों के निष्पादन को लेकर डीएम ने एसपी,डीडीसी,एडीएम,शिक्षा पदाधिकारी, सिविल सर्जन, दोनों एसडीओ , दोनों डीसीएलआर,डीपीआरओ,डीपीओ(आइसीडीएस),सभी बीडीओ, सभी सीओ , सभी सीडीपीओ सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं जहां आवेदन लंबित है.

उन विभागों के पदाधिकारियों को पत्र लिखा है. डीएम ने लंबित आवेदनों की जांच प्रतिवेदन सहित एक्शन टेकन रिपोर्ट भेजने का निर्देश इन पदाधिकारियों को दिया है. जांच रिपोर्ट भेजने के लिए उक्त पदाधिकारियों को 15 दिनों का समय दिया है. यह तो आने वाला वक्त ही बतायेगा कि कितने विभागों के पदाधिकारियों द्वारा इस निर्देश का अनुपालन समय सीमा के भीतर किया जाता है. इधर जानकार बताते है कि इतने कम समय में हजारों शिकायतों का निपटारा करना थोड़ा मुश्किल जरूर है.

विभागीय सूत्र की मानें तो जिले में जन शिकायतों के निष्पादन की स्थिति चिंता जनक है. यहां 14 हजार से अधिक आवेदन कई विभागों से लंबित है. अकेले विद्युत एवं शिक्षा विभाग में 22 सौ से अधिक शिकायत लंबित है. वहीं अन्य विभागों की बात करें तो एसपी,डीडीसी,दोनों एसडीओ,कई बीडीओ तथा सीओ के पास 5-5 सौ से अधिक आवेदन लंबित हैं. जबकि जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के पास भी सैकड़ों आवेदन लंबित हैं. ये सभी आवेदन जिला जन शिकायत कोषांग के माध्यम से संबंधित विभागों के पास जांच एवं कार्रवाई हेतु भेजा गया था. लोगों ने जिला से लेकर प्रमंडल , राज्य तथा प्रधानमंत्री कार्यालय तक की शिकायत की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >