खगड़िया : सीपीआई के राज्य कार्यकारिणी सदस्य प्रभाशंकर सिंह, जिला मंत्री प्रभाकर प्रसाद सिंह, सहायक जिला मंत्री पुनित मुखिया की एक टीम जिला प्रभारी राजेंद्र राजन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल बांध चातर पंचायत के दहमा गांव के राहुल नगर गांव का दौरा किया गया.
दौरा के बाद जिला मंत्री प्रभाकर प्रसाद सिंह ने कहा कि पूर्व विधायक रणवीर यादव के गुर्गों द्वारा राहुल नगर दहमा टोला के दर्जनों महादलित परिवार का घर जबरदस्ती उजाड़ दिया गया. हत्या करने की नियत से राइफल एवं बंदूक से फायरिंग भी किया गया. जिसके कारण बहादुर सदा, शिवम सदा, दामोदर सदा, जर्मन सदा ,अरूण सदा, बूटन सदा, राज कुमार ठाकुर, फुलो सिंह सहित दर्जनों लोगों का घर उजाड़ दिया गया.
