खगड़िया : कार्यपालक सहायक की गलत बहाली का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है. गलत बहाली की शिकायत करते हुए कुछ अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर किया था. जिसकी सुनवाई पांच फरवरी को होगी. न्यायालय ने इस तिथि को जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है.
कार्यपालक सहायक के लिए बनायी गयी पैनल में शामिल नौ अभ्यर्थियों ने कुछ माह पूर्व ही हाई कोर्ट में रिट याचिका दायर कर कम अंक वाले अभ्यर्थियों को पहले कार्यपालक सहायक बहाल करने तथा पैनल में शामिल अधिक अंक वाले अभ्यर्थियों की अनदेखी किये जाने की शिकायत की थी. जिस पर न्यायालय ने जिला प्रशासन से जवाब मांगा है.
