वाहन की ठोकर से छात्रा घायल

महेशखूंट : थाना क्षेत्र के रोहरी के यूको बैंक के समीप बुधवार को वाहन की ठोकर से छात्रा घायल हो गयी. जानकारी के अनुसार बल्लभ जान निवासी अवधेश कुमार की पुत्री खुशबू कुमारी समसपुर से ट्यूशन पढ़ कर अपने घर लौट रही थी. यूको बैंक के समीप एक वाहन ने उसे ठोकर मार दी. इससे […]

महेशखूंट : थाना क्षेत्र के रोहरी के यूको बैंक के समीप बुधवार को वाहन की ठोकर से छात्रा घायल हो गयी.

जानकारी के अनुसार बल्लभ जान निवासी अवधेश कुमार की पुत्री खुशबू कुमारी समसपुर से ट्यूशन पढ़ कर अपने घर लौट रही थी. यूको बैंक के समीप एक वाहन ने उसे ठोकर मार दी. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. खुशबू काे प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया गया.
हादसे में वाहन चालक को भी चोट आयी है. घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >