आज शान से लहरायेगा तिरंगा
खगड़िया : गणतंत्र दिवस की तैयारी पूरी कर ली गई है. डीएम साकेत कुमार मंगलवार को जेएनकेटी के मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे ,झंडोत्तोलन के पूर्व विभिन्न विद्यालयों के बच्चों के द्वारा प्रभात फेरी निकाली जायेगी . प्रभात फेरी सुबह 7 बजे समाहरणालय तथा राजेंद्र चौक से निकाली जायेगी. डीएम प्रभात फेरी में शामिल बच्चों […]
खगड़िया : गणतंत्र दिवस की तैयारी पूरी कर ली गई है. डीएम साकेत कुमार मंगलवार को जेएनकेटी के मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे ,झंडोत्तोलन के पूर्व विभिन्न विद्यालयों के बच्चों के द्वारा प्रभात फेरी निकाली जायेगी . प्रभात फेरी सुबह 7 बजे समाहरणालय तथा राजेंद्र चौक से निकाली जायेगी.
डीएम प्रभात फेरी में शामिल बच्चों को समाहरणालय से हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे . कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न दिर्घाओं के निर्माण ,बैरिकेंटिग सहित साफ सफाई कर दी गयी है. सभा स्थल पर स्वतंत्रा सेनानी दिर्घा, महिला दिर्घा, सांसद, विधायक, पार्षद, पत्रकार दिर्घा, आमंत्रित अतिथि एवं पदाधिकारी दिर्घा बनाये गये हैं. सभी दिर्घा के आसपास अधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है.
निकाली जायेगी झांकी
झंडोत्तोलन स्थल पर विभिन्न विभागों के द्वारा झांकी निकाली जायेगी. स्वास्थ्य, शिक्षा, केंद्रीय विद्यालय, डीएवी, बापू मध्य विद्यालय, उत्पाद साक्षरता, जिला प्रोग्राम, श्रम पुलिस, कृषि, आरटीपीएस सामाजिक सुरक्षा, पीएचइडी, आपदा तथा पीडब्लूडी ,विभाग के द्वारा झांकी निकाली जायेगी. इसके अलावे फैंसी क्रिकेट मैच तथा संध्या में सांस्कृतिक कार्र्यक्रम के आयोजन किये जायेंगे .
अलौली प्रतिनिधि के अनुसार, गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र में झंडोत्तोलन के साथ साथ कई कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा. बीडीओ राकेश कुमार ने बताया कि प्रखंड प्रमुख देवी गंगा द्वारा 8 बजे अंचल मुख्यालय में वरीय चिकित्सा पदाधिकारी आरएन चौधरी पीएचसी में ,बीइओ विजय पासवान द्वारा झंडोत्तोलन किया जायेगा.