गणतंत्र दिवस के लिए बच्चों ने किया पूर्वाभ्यास

गोगरी : अनुमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं. इसी कड़ी में शुक्रवार को गोगरी स्थित भगवान उच्च विद्यालय के खेल मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम पीटीए डंबल लेजियम का प्रदर्शन तथा परेड की रिहर्सल गोगरी एसडीओ संतोष कुमार की देखरेख में बच्चों ने किया. 26 जनवरी को गोगरी के […]

गोगरी : अनुमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं. इसी कड़ी में शुक्रवार को गोगरी स्थित भगवान उच्च विद्यालय के खेल मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम पीटीए डंबल लेजियम का प्रदर्शन तथा परेड की रिहर्सल गोगरी एसडीओ संतोष कुमार की देखरेख में बच्चों ने किया.
26 जनवरी को गोगरी के करीब आधा दर्जन विद्यालयों के छात्र साक्षर और निरक्षर, मद्य निषेध के तहत नशा मुक्ति सहित अलग-अलग तरीके की झांकी प्रस्तुत करेंगे. चयनित किये जाने वाले दर्जनभर स्कूलों के बच्चों ने रिहर्सल की. पीटी की रिहर्सल में अनुमंडल के दो दर्जन स्कूलों के लगभग 1500 बच्चों ने पूर्वाभ्यास किया. बच्चों का पूर्वाभ्यास देखकर गोगरी एसडीओ गदगद दिखे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >