खगड़िया : अब तक की छानबीन में 253 विद्युत उपभोक्ताओं से बिजली बिल में हेराफेरी के नाम पर करीब 21 लाख की ठगी का खुलासा हुआ है. इनमें कई ऐसे उपभोक्ताओं के बारे में भी विभाग को जानकारी मिली है, जिनका बिजली बिल 50 हजार रुपये तक बकाया था, जिसे फर्जीवाड़ा के सहारे जमा करने का गोरखधंधा किया गया है. इनमें कई बड़े व्यवसायी से लेकर विभिन्न वर्गों के उपभोक्ता शामिल हैं.
फर्जीवाड़ा कर जमा कराया बिजली बिल
खगड़िया : अब तक की छानबीन में 253 विद्युत उपभोक्ताओं से बिजली बिल में हेराफेरी के नाम पर करीब 21 लाख की ठगी का खुलासा हुआ है. इनमें कई ऐसे उपभोक्ताओं के बारे में भी विभाग को जानकारी मिली है, जिनका बिजली बिल 50 हजार रुपये तक बकाया था, जिसे फर्जीवाड़ा के सहारे जमा करने […]

क्या है पूरा मामला
कनीय विद्युत अभियंता राजस्व अभिषेक रंजन ने चित्रगुप्त नगर थाना में आवेदन देकर अपने ही कार्यालय में तैनात कम्प्यूटर ऑपरेटर व मीटर रीडर एजेंसी के खिलाफ फर्जीवाड़ा के सहारे सरकारी राजस्व की हेराफेरी की प्राथमिकी दर्ज करवायी है. इसमें साफतौर पर कहा गया है कि मीटर रीडर एजेंसी की मिलीभगत से कार्यपालक सहायक द्वारा बिजली बिल कम करने के नाम उपभोक्ताओं से ठगी करने सहित सरकारी राजस्व का चूना लगाया जाता था.