हाजीपुर में बदमाशों ने लहराया पस्टिल

हाजीपुर में बदमाशों ने लहराया पिस्टल सदर एसडीओ के वाहन चालक ने नगर थाना में दिया आवेदन जमीन विवाद में दूसरे पक्ष पर घर में घुस मारपीट व लूटपाट का आरोप प्रतिनिधि, खगड़ियानगर थाना क्षेत्र के हाजीपुर मोहल्ले में सोमवार को दिन-दहाड़े हथियार लहराये जाने सहित बदमाशाें के तांडव से सनसनी फैल गयी. सदर एसडीओ […]

हाजीपुर में बदमाशों ने लहराया पिस्टल सदर एसडीओ के वाहन चालक ने नगर थाना में दिया आवेदन जमीन विवाद में दूसरे पक्ष पर घर में घुस मारपीट व लूटपाट का आरोप प्रतिनिधि, खगड़ियानगर थाना क्षेत्र के हाजीपुर मोहल्ले में सोमवार को दिन-दहाड़े हथियार लहराये जाने सहित बदमाशाें के तांडव से सनसनी फैल गयी. सदर एसडीओ के वाहन चालक के घर में घुस कर मारपीट व लूटपाट की घटना से आसपास के इलाके में भय का माहौल है. किसी अनहोनी की आशंका से पीड़ित परिवार के लोग डरे हुए हैं. घटना के बाबत सदर एसडीओ के वाहन चालक अमोद महतो ने नगर थाने में आवेदन देकर पूरी घटना की जानकारी देते हुए कानून सम्मत कार्रवाई की गुहार लगायी है. आवेदन की प्रतिलिपि एसपी सहित एसडीपीओ को भी दी गयी है. घटना के पीछे जमीन विवाद बताया जा रहा है, जिसने सोमवार को मारपीट का रूप ले लिया. मारपीट में कई लोगों के घायल होने की खबर है. पीड़ित परिवार ने मारपीट व जेवरात लूटने का भी आरोप लगाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >