सक्रिय सदस्य बनाने को लेकर की बैठक

सक्रिय सदस्य बनाने को लेकर की बैठक भाजपा मंडल प्रभारियों की कल होगी बैठकफोटो है 5 व 6 मेंकैप्सन- कार्यकर्ताओं के साथ बनमनखी विधायक कृष्ण कुमार ऋषि व उपस्थित कार्यकर्ता प्रतिनिधि, खगड़ियाश्याम लाल ट्रस्ट भवन में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रविश चंद्र ने की. बैठक में पार्टी के पुर्नगठन पर […]

सक्रिय सदस्य बनाने को लेकर की बैठक भाजपा मंडल प्रभारियों की कल होगी बैठकफोटो है 5 व 6 मेंकैप्सन- कार्यकर्ताओं के साथ बनमनखी विधायक कृष्ण कुमार ऋषि व उपस्थित कार्यकर्ता प्रतिनिधि, खगड़ियाश्याम लाल ट्रस्ट भवन में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रविश चंद्र ने की. बैठक में पार्टी के पुर्नगठन पर विचार विमर्श किया गया. भाजपा के पुर्नगठन हेतु प्रदेश द्वारा प्राधिकृत पदाधिकारी बनमनखी विधायक कृष्ण कुमार ऋषि उपस्थित थे. बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बनमनखी विधायक ने संगठन के पुर्नगठन के लिए सक्रिय सदस्यता चलाने पर बल दिया. संगठन के कार्य को ध्यान में रखते हुए पूर्व से गठित मंडल का भौगोलिक दृष्टिकोण से विभाजन कर नये मंडल के गठन करने की बात विधायक ने कही. बैठक में संगठन के पुर्नगठन के लिए मंडल गठन प्रभारी की घोषणा जिलाध्यक्ष रविश चंद्र ने की. सुरेश प्रसाद, कंचन पटेल, अभय कुमार सिंह, सुनील चौरसिया, शत्रुघ्न भगत, विष्णु बजाज, करूणेश मिश्र, नवीन सिंह, राजेश सिंह, सुनील कुमार, अश्विनी कुमार, रामा कांत रजक, सुमिता देवी राय, योगेंद्र सदा को मंडल प्रभारी बनाया गया. मंडल प्रभारी की बैठक 20 जनवरी को होगी. बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष रामानुज चौधरी, दिनकर पासवान, अल्प संख्यक मोरचा के जिलाध्यक्ष कमरू जवां, किसान मोरचा के अध्यक्ष राम प्रवेश सिंह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >