मुश्कीपुर ने ठाठा को हराया फोटो है 1 मेंकैप्सन- खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते अतिथि गोगरी. मुश्कीपुर के ऐतिहासिक जनता मैदान में एक दिवसीय चैलेंज कप का फाइनल मुकाबला खेला गया. खेले गये मुकाबले में जनता क्लब मुश्कीपुर नवयुवक क्लब ठाठा को दो के मुकाबले शून्य गोल से हरा कर शील्ड पर कब्जा जमा लिया. खेले गये मुकाबले में जनता क्लब मुश्कीपुर के कप्तान दिलीप कुमार ने टॉस जीत कर पहले साइड का चुनाव किया. मैच के पहले हाॅफ में टीम के नवोदित युवा खेलाड़ी राजा कुमार ने मैच के 20वें मिनट में पहला गोल दाग दिया. मध्यांतर तक मुश्कीपुर 1-0 से आगे रही. मध्यांतर के बाद दोनों टीम ने एक दूसरे के खिलाफ लगातार हमला किया. लेकिन सफलता मैच के 50 वें मिनट में मुश्कीपुर व पूर्व में जिला का प्रतिनिधित्व कर चुके स्टार स्ट्राइकर खिलाड़ी नैयर आजम ने कई खिलाड़ियों को चक्कर में डालकर ठाठा के डी एरिया में घुस कर गोल दाग कर अपने टीम को 2-0 से अजेय बढ़त दिला दी. जो कि अंत तक कायम रहा. मैच में निर्णायक की भूमिका बिहार पैनल के रेफरी राहुल कुमार ने निभाया. मैच के आरंभ होने से पूर्व गोगरी थाना के इंस्पेक्टर दुर्गेश राम ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय लिया. मैच की समाप्ति के बाद पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया. मौके पर कैलाशचंद्र यादव, जावेद अख्तर, तबरेज आलम, मुखिया प्रतिनिधि महजर अली, शिक्षक प्रभाष कुमार, औरंजेब आलम, विजय कुमार निराला, इशाक आलम, समशुद्दीन आलम सहित कई दर्शक उपस्थित थे.
मुश्कीपुर ने ठाठा को हराया
मुश्कीपुर ने ठाठा को हराया फोटो है 1 मेंकैप्सन- खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते अतिथि गोगरी. मुश्कीपुर के ऐतिहासिक जनता मैदान में एक दिवसीय चैलेंज कप का फाइनल मुकाबला खेला गया. खेले गये मुकाबले में जनता क्लब मुश्कीपुर नवयुवक क्लब ठाठा को दो के मुकाबले शून्य गोल से हरा कर शील्ड पर कब्जा जमा लिया. […]
