ट्रेन लूटकांड का एक आरोपी गिरफ्तार

ट्रेन लूटकांड का एक आरोपी गिरफ्तार महेशखूंट. मानसी – गौछारी रेल खंड के बीच ट्रेन में हुई डकैती के एक आरोपी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है. रेल थाना के एएसआई रामाशिष प्रसाद ने बताया कि जीआरपी थानाध्यक्ष शरद कुमार के सहयोग से 5610 अवध असम एक्सप्रेस में हुई लूटपाट के आरोपी […]

ट्रेन लूटकांड का एक आरोपी गिरफ्तार महेशखूंट. मानसी – गौछारी रेल खंड के बीच ट्रेन में हुई डकैती के एक आरोपी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है. रेल थाना के एएसआई रामाशिष प्रसाद ने बताया कि जीआरपी थानाध्यक्ष शरद कुमार के सहयोग से 5610 अवध असम एक्सप्रेस में हुई लूटपाट के आरोपी को नगर थाना क्षेत्र के कमलपुर गांव से गिरफ्तार किया गया. उक्त घटना के बाद पुलिस ने रेल थाना में कांड संख्या 18/15 दर्ज किया था. जिसमें कमलपुर निवासी नागेश्वर पासवान के पुत्र दीपक पासवान को गिरफ्तार किया गया है. उल्लेखनीय है कि उक्त कांड में पुलिस ने संतोष तांती, रवि, रजधनिया को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार किया था. अब पुलिस को उक्त कांड के आरोपी लालू सहनी एवं अरविंद कुमार की तलाश है. रेल थानाध्यक्ष अरविंद झा ने बताया कि जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >