ज्ञान, योग व साधना से होगी मोक्ष की प्राप्ति

ज्ञान, योग व साधना से होगी मोक्ष की प्राप्ति फोटो है 9 मेंकैप्सन- प्रवचन करते संतअलौली. ज्ञान, योग व साधना के बल पर ही मोक्ष की प्राप्ति संभव है. उक्त बातें शुंभा पंचायत के सरस्वती मैदान में पूज्य गुरु महर्षि मेंहीं दास जी महाराज के परम शिष्य स्वामी वेदानंद एवं स्वामी योगानंद बाबा ने दो […]

ज्ञान, योग व साधना से होगी मोक्ष की प्राप्ति फोटो है 9 मेंकैप्सन- प्रवचन करते संतअलौली. ज्ञान, योग व साधना के बल पर ही मोक्ष की प्राप्ति संभव है. उक्त बातें शुंभा पंचायत के सरस्वती मैदान में पूज्य गुरु महर्षि मेंहीं दास जी महाराज के परम शिष्य स्वामी वेदानंद एवं स्वामी योगानंद बाबा ने दो दिवसीय सत्संग समागम के दौरान कहीं. सत्संग के दूसरे दिन रविवार को स्वामी वेदानंद ने कहा कि आज का समाज वास्तविकता से भटक कर मोक्ष के लिए तरह तरह के उपाय में लगे हैं. उन्होंने कहा कि सामाजिक सहयोग से ही मोक्ष प्राप्त किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि सत्संग में शांति बनाना या शांति बनाने में सहयोग करना भी सामाजिक धार्मिक कार्य हो सकता है. यह आप पर निर्भर करता है कि आप किस स्तर से सेवा देते हैं. इसमें धन नहीं मन की जरूरत है. व्यवस्थापक में जिला परिषद सदस्य अशोक कुमार सिंह, पैक्स अध्यक्ष भागरथी पासवान, सरपंच रंजीत पासवान, रामनाथ साह, हरे राम महतो, छतीस सिंह, पंकज पोद्दार, गोपाल पोद्दार, रामाशीष शर्मा आदि सैकड़ों सत्संग प्रेमी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >