अघोड़ी स्थान का किया जायेगा कायाकल्प रुद्र यत्र की तैयारी शुरूफोटो है. 8 मेंकैप्सन. बैठक में भाग लेते श्रद्धालु व योगी प्रकाश नाथप्रतिनिधि, खगड़ियाअघोड़ी स्थान का कायाकल्प किया जायेगा. अघोड़ी स्थान को बुढ़ी गंडक से होने वाली कटाव से बचाया जायेगा. शनिवार को अघोड़ी स्थान परिसर में अघोड़ी योगी प्रकाशनाथ की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में नगर सभापति मनोहर कुमार यादव, वार्ड पार्षद हेमा भारती, चंद्रशेखर, सदानंद सिंह, युवा व्यवसायी नवीन गोयनका, युवा शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी, जिलाध्यक्ष चंदन सिंह, रणवीर कुमार, इंजीनियर रोशन, राजेंद्र प्रसाद सिंह, मनीष कुमार सिंह सहित जिले के दर्जनों बुद्धिजीवों, समाजसेवियों व व्यवसायियों तथा जन प्रतिनिधियों ने भाग लिया. बैठक में अघोड़ी स्थान में 25 जनवरी से अतिरुद्र महायज्ञ के ध्वजारोहण का कार्यक्रम तय किया गया. ध्वजारोहण के बाद शाही रथ यात्रा एवं नगर भ्रमण कार्यक्रम तय किया गया. बैठक में रुद्र यज्ञ की तैयारी से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गयी. आय के श्रोत पर भी चर्चा की गयी. बैठक में रथ को अघोड़ी स्थान से राजेंद्र चौक, स्टेशन चौक, बखरी बस स्टैंड, एसडीओ, बबुआगंज, सागरमल चौक होते हुए रथ को अघोड़ी स्थान तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया. बैठक में अघोड़ी स्थान के विकास पर भी चर्चा की गयी. धन्यवाद ज्ञापन नगर सभापति ने किया.
अघोड़ी स्थान का किया जायेगा कायाकल्प
अघोड़ी स्थान का किया जायेगा कायाकल्प रुद्र यत्र की तैयारी शुरूफोटो है. 8 मेंकैप्सन. बैठक में भाग लेते श्रद्धालु व योगी प्रकाश नाथप्रतिनिधि, खगड़ियाअघोड़ी स्थान का कायाकल्प किया जायेगा. अघोड़ी स्थान को बुढ़ी गंडक से होने वाली कटाव से बचाया जायेगा. शनिवार को अघोड़ी स्थान परिसर में अघोड़ी योगी प्रकाशनाथ की अध्यक्षता में बैठक हुई. […]
